शादी में फेरों के बाद दूल्हा और दूल्हन के बीच एक मजेदार रस्म होती है। वो रस्म होती है एक बड़े बर्तन में दूध या रोली के पानी में अंगूठी ढूंढने की रस्म। यह रस्म वाकई बहुत मजेदार होती है इस रस्म में रोली या फिर दूध में घर वाले अंगूठी डाल दी जाती है।
पढ़ें :- राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं, वो देश में इकलौते व्यक्ति, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं : प्रियंका गांधी
दूल्हा और दूल्हन को इसे ढूंढने को कहा जाता है। इस रस्म में अंगूठी ढूंढने वाले को विजेता घोषित किया जाता है। ऐसा कहा जाता है जो इस रस्म में जीतता है घर की सारे फैसले उसके हाथ में होते हैं मतलब घर में उसी की चलती है।
यहां अलग युद्ध चल रहा है
pic.twitter.com/ZgIDXBnV5M — Priya singh (@priyarajputlive) December 5, 2024
पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'
सोशल मीडिया में इस रस्म का वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में यह मजेदार गेम एक युद्ध की तरह खेला जा रहा है। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि दूध में अंगूठी डाल दी जाती है और दूल्हा दूल्हन में पहले अंगूठी ढूंढन की ऐसी होड़ होती है मानो कोई युद्ध छिड़ गया हो।
दूल्हन और दूल्हा बड़े जोरो से अंगूठी ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आस पास मौजूद लोग हंसते और मजे लेते नदर आ रहे है। आखिर में दूल्हन के हाथ अंगूठी लग जाती है और वह जीत जाती है। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है।