Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: जान को जोखिम में डालकर हजारो फीट ऊंचे पहाड़ के पत्थर पर खड़े होकर फोटोज और वीडियोज बनवाता युवक,वीडियो देख कांप जाएगी रुह

Viral Video: जान को जोखिम में डालकर हजारो फीट ऊंचे पहाड़ के पत्थर पर खड़े होकर फोटोज और वीडियोज बनवाता युवक,वीडियो देख कांप जाएगी रुह

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ युवक अपनी जान की परवाह न करते हुए ऊंचे पत्थर पर खड़े होकर फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे है। चारों तरफ गहरी खाई देख किसी की भी रुह कांप जाय पर एक युवक फोटो के चक्कर में जान से खेलता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आंध्र प्रदेश के अमरावती के चिखलदरा हिल स्टेशन का बताया जा रहा है। खतरनाक पहाड़ों के बीच युवक तस्वीरे क्लिक कराते नजर आ रहे है।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

जरा सी लापरवाही युवक को मौत के मुंह में डाल सकती है। बेखौफ युवक घाटी ऊंचे पर्वत के किनारे एक पत्थर पर खड़े होकर तस्वीरे खींचाता वीडियो औऱ रील बनाता नजर आ रहा है।

पत्थर के ऊपर खड़े लड़के के चेहरे पर जरा भी खौफ नहीं है। बल्कि मोबाइल का कैमरा जैसे ही ऑन हुआ वह हंसकर पोज देने लगा। फोटो सेशन पूरा होने और रील बनने के बाद वह एक छोटे से पत्थर पर पैर रखकर अपने दोस्तों के पास वापस आ गया। अगर पैर रखते समय जरा सी भी चूक हो जाती तो वह सीधे खाई में जा गिरता, जहां से उसका बचना नामुमकिन था।

Advertisement