Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral Video: गाजियाबाद में फ्लैट में भीषण आग लगने की वजह से ACब्लास्ट

Viral Video: गाजियाबाद में फ्लैट में भीषण आग लगने की वजह से ACब्लास्ट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गाजियाबाद में एसी ब्लास्ट होने से वसुंधरा में फ्लैट की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पढ़ें :- कलमा पढ़वाकर धर्म परिवर्तन करवाया, थाने पहुंची पीड़िता बोली- गर्भवती होने के बावजूद जबरन सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार की तड़के सुबह पांच बजे एसीब्लाट से भीषण आग लग गई। सूचना पर दो फायर टेंडर यूनिट पहुंची। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के अनुसार, वैशाली फायर स्टेशन पर सुबह करीब 5 बजे वसुंधरा सेक्टर-1 के फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम रवाना कर दी गई। फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।

पढ़ें :- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया : जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और ज़रूरी नियम

वसुंधरा सेक्टर-1 के फ्लैट में आग लगने की वजह एसी का फटना बताया जा रहा है। फ्लैट में रहने वाले रणवीर सिंह ने बताया कि सुबह तड़के सभी लोग घर में सोए हुए थे। अचानक कमरे में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। ब्लास्ट की आवाज और आग से घर के लोग जाग गए और फ्लैट से नीचे उतर गए। उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने से कमरे में रखा सामान जल गया।

Advertisement