आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मच्छर मारने वाली दवा पी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की जान बचा ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से उन्हें एक अलर्ट मैसेज प्राप्त हुआ।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
इसमें एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान दे रहा था। अलर्ट मैसेज मिलने के बाद तत्परता दिखाते हुए सिपाही दुर्गाशंकर और मनोज कुमार मौके पर युवक के घर सती नगर नरायच पहुंच गए।
आगरा, यूपी में एक शख्स ने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर मच्छर मारने की दवा पी ली, वो भी इंस्टाग्राम पर Live आकर। पुलिस ने इंस्टा ID से लोकेशन निकलवाई और घर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर उसको बाहर निकाला, अस्पताल पहुंचाया।@madanjournalist pic.twitter.com/AF87RYg1Ya
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) November 9, 2024
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
पुलिस कर्मियों ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। इस पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर युवक बदहवास हालत में पड़ा था। उसे उठाकर अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया है। थाना पुलिस ने बताया कि युवक ने मच्छर मारने का केमिकल पी लिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक आगरा से बाहर का रहने वाला है। थाना ट्रांस यमुना कालोनी के सती नगर नरायच में किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसका अपनी गर्लफ्रेंड से विवाद हो गया था। ब्रेकअप के कारण वह पिछले कई दिनों से अवसाद में चल रहा था। शुक्रवार रात को उसने विषाक्त पी लिया।