नई दिल्ली: इंडिगो (Indigo) के पायलट प्रदीप कृष्णन (Pilot Pradeep Krishnan) का इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों की आंखों में आंसू ला रहा है। पायलट ने यह वीडियो अपनी दिवंगत मां की याद में शेयर किया है, जिसे उन्होंने अपने जीवन का ‘सबसे कठिन संपादन’ बताया है।
पढ़ें :- Lucknow News : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रनवे पर उड़ान भर रहे विमान के सामने आया बंदर
वायरल वीडियो (Viral Video) की शुरुआत में पायलट प्रदीप कृष्णन (Pilot Pradeep Krishnan) फ्लाइट में अनाउंसमेंट करते हुए दिख रहे हैं और यात्रियों के बीच बैठी उनकी मां गर्व से मुस्कुरा रही हैं। अगले ही पल वीडियो में एक दिल छू लेने वाला बदलाव आता है, जहां विमान से उतरती हुई उनकी मां आसमान में एंजल के रूप में दिखाई देती हैं, और स्क्रीन पर टेक्स्ट लिखा आता है, ‘मेरी रक्षक, मेरी एंजल।’
प्रदीप ने अपनी पोस्ट में लिखा, मैं पहले कभी भगवान पर विश्वास नहीं करता था, लेकिन अब मेरे पास प्रार्थना करने के लिए एक ‘भगवान’ (मेरी मां) है। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए बताया कि वह अपने हाथ के बने डोसे और कॉफी खिलाए बिना किसी को घर से जाने नहीं देती थीं। उन्होंने अपनी मां को दयालुता और बिना अहंकार के जीने की प्रेरणा बताया।
इंटरनेट पर प्रतिक्रियाएं
कमेंट सेक्शन जल्द ही शोक संवेदना और प्यार भरे संदेशों से भर गया। लोग प्रदीप को ढांढस बंधा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, अब जब भी आप बादलों के बीच उड़ान भरेंगे, वह वहीं से आपको देखकर मुस्कुरा रही होंगी। दूसरे ने कहा कि माता-पिता का प्यार और उनकी दुआएं मौत के बाद भी एक सुरक्षा कवच की तरह हमारे साथ रहती हैं।