Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Viral Video: कार्यकर्ता को धक्का देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने दी सफाई, कहा-“जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है”

Viral Video: कार्यकर्ता को धक्का देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने दी सफाई, कहा-“जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है”

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह एक कार्यकर्ता को धक्का देते हुए नजर आ रहे है।

पढ़ें :- Rajya Sabha by-election : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध उच्च सदन पहुंचे, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मीसा भारती के नामांकन कराने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान का बताया जा रहा है। इस दौरान मंच तेज प्रताप यादव किसी बात पर भड़क गए और अपने कार्य़कर्ता को धक्का दे दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने सफाई दी है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मंच पर राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेज प्रताप यादव व अन्य कार्य़कर्ता खड़े हैं। इसी दौरान तेजप्रताप यादव पास खड़े एक कार्य़कर्ता को धक्का देकर मंच से नीचे उतार दिया। वायरल वीडियो में मीसा भारती तेज प्रताप में शांत रहने का इशारा करती हुई भी नजर आ रही है। इतना ही नहीं उनकी मां राबड़ी देवी को भी बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना के एसके मेमोरियल हॉल में कार्य़क्रम के दौरान तेज प्रताप यादव मीसा भारती के पीछे खड़े कार्य़कर्ता को धक्का दे दिया। अचानक इस बर्ताव से सब हैरान रह गए। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर सफाई देते हुए कहा कि- मेरा मंशा कहीं से भी किन्ही को आहत करने का नहीं रहा है।

जनता मालिक मेरे लिए सर्वोपरि है,

पढ़ें :- संस्कृति संसद-2026 : सोशल मीडिया के नैरेटिव से सतर्क रहें युवा - भरत छाबड़ा
Advertisement