Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: AI ने बनाया लता मंगेशकर की आवाज़ में राम भजन…मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जायेंगे राम आएंगे ..

Viral Video: AI ने बनाया लता मंगेशकर की आवाज़ में राम भजन…मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जायेंगे राम आएंगे ..

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश राममय हो गया है। चारो तरफ भगवान राम के भजनो की गूंज सुनाई दे रही है। ऐसे में सोशल मीडिया में एक और राम भजन खूब वायरल हो रहा है। इसे सुन लोग भावुक हुए बिना नहीं रह पा रहे हैं। दरअसल यह वायरल वीडियो को ए आई से बनाया गया है इसमें आवाज़ लता मंगेशकर की है।

पढ़ें :- 100 साल पुराने घर की अटारी में मिला इंसानी दांतों का ढेर, सफाई करते ही खुला हैरान करने वाला राज

AI के इस जमाने में भूत और भविष्य की स्थितियों को देख पा रहे हैं। अब AI ने एक राम भजन को स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में प्रस्तुत किया है। यह राम भजन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लता मंगेशकर की आवाज में इस भजन को सुनकर लोग इसे अद्भुत बता रहे हैं। इसे सुन लोग लता मंगेशकर को याद कर भावुक हो रहे हैं।

पढ़ें :- साफ दिखने वाला पानी भी हो सकता है जहरीला, आंखों से नहीं दिखेंगे ये खतरनाक केमिकल

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि सच कहूं इससे अच्छा और कोई नहीं है, असली वाला तो मैं कभी सुनता ही नहीं था पर इसे पूरा सुना। एक ने लिखा कि इस भजन को गाने वाले प्रेम भूषण जी की आवाज में यह गाना सबसे अच्छा लगता है।

Advertisement