ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गांवों में बारिश के साथ बदहाल सड़कों की तस्वीर सामने आने लगी है। कहीं सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं तो कहीं जलभराव के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इस वजह से कई गांवों तक एंबुलेंस और स्कूल वाहन भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी बीच सिकरोड़ी ग्राम पंचायत के रामरतन का पुरा गांव की सात साल की बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्ची ने कीचड़ से लथपथ सड़क पर खड़े होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) से सवाल करते हुए सड़क बनवाने की मांग की है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
रोड ही नहीं होगी तो कैसे पढ़ेगी बेटी?
वायरल वीडियो में बच्ची मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहती है कि आप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं, लेकिन गांव में सड़क ही नहीं होगी तो बेटियां स्कूल कैसे जाएंगी? इसके बाद वह खराब सड़क दिखाते हुए अपनी परेशानी बताती है।
सरकार को इस बच्चे की बात सुनना चाहिए ॥ pic.twitter.com/t5CchsymtS
— Desi Diplomacy
(@DesiDiplomacyin) August 9, 2026 पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
बच्ची कहती है कि यह रोड देख रहे हो न, पूरी खराब है। इसे खुद संभाल लो, हमसे नहीं संभली जा रही। आने-जाने में दिक्कत होती है, इसलिए हम स्कूल नहीं जा रहे। इसके बाद वह सड़क बनवाने की मांग करते हुए तीखे अंदाज में कहती है कि अगर सड़क नहीं बनी तो मुख्यमंत्री को कुर्सी से हटवा देंगे। बच्ची की मासूमियत के साथ स्थानीय समस्या को लेकर उसका गुस्सा इंटरनेट मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
बारिश में दलदल बन जाती है सड़क
ग्रामीणों के मुताबिक रामरतन का पुरा गांव की सड़क वर्षों से कच्ची और जर्जर हालत में है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों की आवाजाही सबसे ज्यादा प्रभावित होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण बीमार लोगों और प्रसूताओं को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। कई बार पंचायत स्तर से लेकर विधायक और सांसद तक सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल, अब वे नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार
हवेली गांव में युवक कर चुका है अनशन
मुरैना में खराब सड़कों को लेकर विरोध का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले दिमनी विधानसभा क्षेत्र के हवेली गांव में जर्जर और कच्ची सड़क के विरोध में एक युवक ने दंडवत प्रदर्शन किया था और तीन दिन तक अनशन भी किया था। अब सात साल की बच्ची के वीडियो ने एक बार फिर गांवों की बदहाल सड़कों और बारिश में ग्रामीणों की मुश्किलों को चर्चा में ला दिया है।