Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: बीजेपी प्रत्याशी व सांसद जगदंबिका पाल लड़खड़ा कर मंच पर गिर पड़े

Viral video: बीजेपी प्रत्याशी व सांसद जगदंबिका पाल लड़खड़ा कर मंच पर गिर पड़े

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)आज मंगलवार को यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज में जनसभा करने पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी सांसद व प्रत्याशी जगदंबिका पाल (BJP candidate and MP Jagdambika Pal ) मंच पर लड़खड़कर गिर पड़े। मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- ACS के आदेश को भी नहीं मानते हैं डॉ. उज्जवल कुमार, UPMSCL की खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार

वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) मंच पर चढ़ते दिख रहे है, वहीं उनके आगे डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल (BJP candidate and MP Jagdambika Pal ) मंच पर चलते चलते अचानक लड़खड़ा कर गिर जाते है। मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हे उठाते हैं।

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ डुमरियागंज से प्रत्याशी और सांसद जगदंबिका पाल   (BJP candidate and MP Jagdambika Pal ) के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे।

Advertisement