Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: हाथ में हसिया लेकर खेत में फसल काटते नजर आये कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर

Viral Video: हाथ में हसिया लेकर खेत में फसल काटते नजर आये कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Cabinet Minister OP Rajbhar ) हाथ में हसिया लेकर खेत में काम करते नजर आ रहे है।

पढ़ें :- पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, 10 जुलाई को आएगा आदेश

वायरल वीडियो के अनुसार ओपी राजभर (OP Rajbhar) गेहूं की फसल काटते दिख रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी के घोसी लोकसभा क्षेत्र में ग्राम सभा मुहम्मदपुर के बरहिया ब्लॉक रतनपुरा जनपद मऊ में प्रचार के दौरान ओपी राजभर ने अचानक अपना काफिला रोककर खेत में पहुंच गए। जहां ओपी राजभर (OP Rajbhar) गेहूं की फसल काटने लगे। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- केरलम में घर की लिफ्ट में 75 वर्षीय बुजुर्ग का सिर फंसने से दर्दनाक मौत
Advertisement