Viral Video: साइबर अपराधी (Cyber Criminal) लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए पैंतरे आजमाते रहते हैं। ये ठग सबसे ज्यादा फोन कॉल से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं, लेकिन केरल में हाल ही में हुई एक घटना ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। यहां एक व्यक्ति को ठगने के लिए वीडियो कॉल करना ठग के लिए ही ‘Oops Moment’ हो गया। दरअसल जिस शख्स को ठग ने कॉल किया था वह खुद एक पुलिस अधिकारी निकले। पहले तो ठग ने खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी (Mumbai Police Officer) के रूप में पेश किया। लेकिन जैसे ही जालसाज को सच पता चला उसके होश उड़ गए। केरल की त्रिशूर सिटी पुलिस (Thrissur City Police) ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
पढ़ें :- 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते...' अखिलेश-आजम के खिलाफ लखनऊ में लगी होर्डिंग्स
Viral Video : साइबर ठग ने खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया। लेकिन जैसे ही जालसाज को सच पता चला उसके होश उड़ गए। केरल की त्रिशूर सिटी पुलिस ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।#Kerala #ThrissurPolice #Scammer pic.twitter.com/jXA6b0JP6i
— santosh singh (@SantoshGaharwar) November 15, 2024
जानें कैसे उल्टा पड़ गया दांव?
पढ़ें :- परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK, कांग्रेस बोली-लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए
ठग ने फोन कॉल पर खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी के रूप में पेश करने के बाद केरल पुलिस के अधिकारी पर दबाव बनाते हुए कैमरा चालू करने को कहा। जवाब में, त्रिशूर के पुलिस अधिकारी ने पूछा कि तुम क्या करते हो? इसके बाद पुलिस अधिकारी ने कैमरे पर ठग को अपनी पूरी तस्वीर दिखा दी। पुलिस अधिकारी ने ठग से कहा कि “यह काम करना बंद करो। मेरे पास तुम्हारा पता, तुम्हारी लोकेशन, सब कुछ है। यह साइबर सेल है। बेहतर होगा कि तुम यह काम करना बंद करो।