Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: बिना नंबर प्लेट की गाड़ी को रोकने पर दारोगा की पिटाई, अखिलेश बोले -“देखते हैं इनके घरों पर कब चलता है बुल्डोजर”

Viral Video: बिना नंबर प्लेट की गाड़ी को रोकने पर दारोगा की पिटाई, अखिलेश बोले -“देखते हैं इनके घरों पर कब चलता है बुल्डोजर”

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार की रात कुछ युवकों ने पुलिस के साथ अभद्रता और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा के साथ अभद्रता कॉस्टेबल का कॉलर पकड़ कर गाली गलौज करता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या

सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यहां तक की सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को शेयर करके सरकार निशाना साधा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाराणसी के गदौलिया चौराहे पर तैनात दारोगा बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोक लिया था। इसके बाद दारोगा ने बाइक सवार से गाड़ी के कागज मांगे। इतने में आस पास मौजूद हिंदूवादी संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता दारोगा पर टूट पड़े और हंगामा करने लगे।

इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगो को नामजद किया है और 15 अज्ञात लोगो पर भी गंभीर धाराएं लगाई है। पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि-

पढ़ें :- धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, मानहानि का वाद दायर
Advertisement