सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रिंसिपल क्लास रुम को गोबर से लिपती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का प्रत्यूष वत्सला का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- विदेश नीति के लिए परिभाषित गेम प्लान की ज़रूरत- विदेश मंत्री एस जय शंकर
उन्होंने बताया कि यह काम एक संकाय सदस्य द्वारा शुरु की गई रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्होंने खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि क्लासरुम को ठंडा रखने के लिए देसी तरीके अपनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट का नाम पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके तापीय तनाव नियत्रंण का अध्ययन।
दिल्ली विश्वविद्यालय के LBC की प्रिंसिपल ने पहले कॉलेज में गाय बांध ली। अब गाय के गोबर का सदुपयोग करते हुए कॉलेज की दीवारों की लिपाई का काम शुरू कर दिया हैं।
हर कॉलेज/विश्वविद्यालय के मुखिया को ये करना ही चाहिए। मेरी सलाह हैं कॉलेज में गौमूत्र और गोबर का सेवन को अनिवार्य बना… pic.twitter.com/4NbRvWSlE9
— Dr Jitendra Meena (@JitendraMeenaDU) April 13, 2025
पढ़ें :- मलयालम अभिनेता श्रीनिवासन का 69 वर्ष की आयु में हुआ निधन, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ये हो चुके है सम्मानित
उन्होंने कहा, यह प्रक्रियाधीन है। मैं एक हफ्ते के बाद पूरी रिसर्च का डिटेल शेयर कर सकूंगी। रिसर्च पोर्टा केबिन में की जा रही है। मैंने उनमें से एक पर खुद ही लेप लगाया है क्योंकि प्राकृतिक मिट्टी को छूने से कोई नुकसान नहीं होता। कुछ लोग पूरी जानकारी के बिना गलत सूचना फैला रहे हैं।
वीडियो में वत्सला कॉलेज कर्मियों की मदद से दीवारों पर गोबर का लेप लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने संदेश में लिखा, जिनकी यहां कक्षाएं हैं, उन्हें जल्द ही ये कमरे नए रूप में मिलेंगे। आपके शिक्षण अनुभव को सुखद बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।