Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video Viral : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जय श्री राम और हर-हर महादेव के लगाए नारे

Video Viral : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जय श्री राम और हर-हर महादेव के लगाए नारे

By santosh singh 
Updated Date

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एएमयू (AMU)  के कैनेडी हॉल में जय श्री राम (Jai Shri Ram) और हर-हर महादेव (Har-Har Mahadev) के नारे लगाए। वहां उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक उनके साथ नारे लगाए। इस हाल में पहली बार इस तरह का सरकारी प्रोग्राम हुआ जिसमें धार्मिक नारे लगे।

पढ़ें :- Video Viral : खचाखच भरी ट्रेन को प्रेमी युगल ने बना दिया OYO, पार की बेशर्मी की सारी हदें
पढ़ें :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले-धर्म के नाम पर भ्रम फैलाने वाले 'कालनेमियों' से रहें सावधान, सिर्फ भगवा पहनने या तिलक लगाने से नहीं हो जाता कोई हिंदू

कैनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी व्यापक चर्चा रही है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन का अंत “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ किया। इसके बाद सभागार में उपस्थित लोगों ने “नमो पार्वती नमः” और “हर-हर महादेव” के जयकारे भी लगाए।

उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh, Minister of State for Horticulture) ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कैनेडी हॉल में औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में था। राज्य सरकार में मुख्यमंत्री के नौ वर्ष का कार्यकाल भी पूर्ण हुआ था। इन दोनों महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए यह गोष्ठी रखी गई थी।

राज्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के संग्रहालय और मौलाना आजाद पुस्तकालय का भ्रमण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने के प्रयासों की प्रशंसा की। दिनेश प्रताप सिंह ने इस कार्य को बेहद प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। संग्रहालय में उन्होंने गौतम बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा सहित कई दुर्लभ ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया।

Advertisement