बीते कई दिनों से आग लगने के मामले अधिक सामने आ रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस चौकी में खड़ी कई गाड़ियों में अचानक आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुलंदशहर में नगर कोतवाली आवास विकास चौकी के पास खड़े वाहनों में आग लग गई।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
आग लगने की वजह से दर्जनों वाहन जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण भीषण गर्मी बतायी जा रही है।
बुलंदशहर – पुलिस चौकी परिसर में खड़े दर्जनों वाहनों में लगी आग pic.twitter.com/E2azT4YHqc
— Advocate Ataulla hasan (I.N.D.I.A) (@ataulla032) May 31, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बताया जा रहा है कि किसी एक गाड़ी में आग लगी थी, इसके बाद एक एक करके दर्जनों गाड़िया जल कर राख हो गई।भीषण गर्मी की वजह से आग लगने के मामले में बढ़ोत्तरी हुई है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में सुबह एसी ब्लास्ट होने की वजह से भंयकर आग लग गई थी। हालंकि इस घटना में किसी के हताहात होने की कोई खबर सामने नहीं आयी है।