सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बुढ़े बीमार केयर टेकर को हॉस्पिटल में देखने हाथी पहुंच गया। इस दौरान वह कैसे हॉस्पिटल के कमरे में जाने के लिए झुक कर अंदर जाता है और अपनी सूंड से केयरटेकर को प्यार करता है वहीं उसका केयरटेकर भी उसे लाड करता है। इस वायरल वीडियो को देख खुद को भावुक हो रहे है। अपने इस हरकत से हाथी ने लोगो का दिल जीत लिया है।
पढ़ें :- पहलवान गौरव चाहर का संत प्रेमानंद महराज से मिलने का जुनून, थार और कार को कमर से बांधकर 90 KM तक खींचते हुए पहुंचे वृंदावन
An elephant comes to visit it’s elderly human companion in village hospital …
pic.twitter.com/QMx14Jlx0c — Figen (@TheFigen_) March 13, 2024
वायरल वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले एक बड़ा सा हाथी दरवाजे के पास गेट पर बैठा नजर आता है, जहां उसका केयरटेकर एडमिट होता है और फिर धीरे-धीरे हाथी खिसकते हुए अस्पताल के अंदर आ जाता है।
पढ़ें :- चोरी का आरोप लगाने वाला पीड़ित ही यौन शोषण आरोपी निकला, फोन से 121 अश्लील वीडियो मिले
अगले ही फ्रेम में हाथी एक कमरे में बैठा नजर आता है, जिसके सामने उसका बीमार बुजुर्ग केयरटेकर बिस्तर पर लेटा दिखाई पड़ता है। इस बीच अपनी सूंड की मदद से हाथी बीमार केयरटेकर को उठाने की कोशिश करने लगता है, लेकिन चूंकि केयरटेकर काफी बीमार और बूढ़ा हो चुका था, ऐसे में वो बेड से हिल भी नहीं पा रहा था, तो पास में ही खड़ी एक महिला ने उस बुजुर्ग का हाथ पकड़कर हाथी के सूंड को सहलाने में मदद की। इसे देख वहां मौजूद लोग बेहद भावुक हो जाते है।