Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: लखनऊ में साधुओं के भेष में चार लोगो को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, हिप्नोटाइज करके लूट का आरोप

Viral video: लखनऊ में साधुओं के भेष में चार लोगो को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, हिप्नोटाइज करके लूट का आरोप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में शनिवार को सुबह साधुओं के भेष में चार ठगो को लोगो ने बंधक बना कर पीटा। आरोप है कि लोगो को हिप्नोटाइज करके लूट को अंजाम देते थे।

पढ़ें :- ISRO के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 ने सूरज के सबसे बड़े रहस्य से उठाया पर्दा,सूर्य की बाहरी परत सतह से 4 करोड़ डिग्री तक ज्यादा गर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोसाईगंज के सेखामत खेड़ा गांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे कार सवार चार शख्स जो साधू को भेष में थे घूम रहे थे। इसी दौरान महुराकला पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने साधुओं को बंधक बना लिया और पिटाई कर दी।

पढ़ें :- मेरठ में 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय की, घर के अंदर ले जा​कर की गई पिटाई, विरोध में कर्मचारियों ने बंद किया काम

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुकान और महिलाओं को झांसा देकर रुपये ऐंठे गए थे। आरोप साधू के भेष में आने वाले युवकों पर था। शनिवार को दोबारा यही लोग गांव पहुंचे। जिन्हें ग्रामीणों ने दबोच लिया कर पीट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गयी।

पकड़े गए आरोपी मेरठ समसपुर निवासी आकाश, अक्षय, राकेश और अमित है। दावा है कि शनिवार को साधु के भेष में आए युवक एक दुकान से सरसों की बोरी चुरा रहे थे। जिन्हें व्यापारी ने दबोच व शोर मचाया। इंस्पेक्टर के मुताबिक हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कहना है कि आरोपी पाए जाने पर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहां मौजूद लोगो ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement