Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : कुत्ते के नींद में खलल डाल रही थी लड़की, तभी उसका धैर्य दे देता है जवाब, फिर देखें …

Viral Video : कुत्ते के नींद में खलल डाल रही थी लड़की, तभी उसका धैर्य दे देता है जवाब, फिर देखें …

By santosh singh 
Updated Date

Viral Video : सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कुछ न कुछ नया और मनोरंजक देखने को मिल जाता है। खासकर वीडियो कंटेंट (Video Content) तो लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़की और उसका पालतू कुत्ता (Pet Dog) नजर आते हैं। वीडियो भले ही कुछ सेकेंड का हो, लेकिन इसका हर एक पल देखने लायक है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

पढ़ें :- Video-फरिश्ता बना पति तो पत्नी ने फाड़ दिए तलाक के कागज़, अदालत के फैसलों से नहीं खुद लिखी रिश्तों की एक नई परिभाषा...

वीडियो की शुरुआत एक शांत और नॉर्मल सीन से होती है। लड़की समुद्र किनारे रेत पर अपने डॉग्स के साथ मस्ती कर रही होती है। कुछ कुत्ते गहरी नींद में आराम से लेटे हुए हैं और पूरे सुकून के साथ रेत पर झपकी ले रहे हैं। यह बहुत ही प्यारा नजारा होता है, लेकिन तभी लड़की को उनमें से एक सोते हुए कुत्ते के साथ मस्ती करने की सूझती है। लड़की अपने पैर से उस कुत्ते को धीरे-धीरे छेड़ने लगती है। कभी वह उसे सहलाती है तो कभी हल्के से धक्का देने की कोशिश करती है। शुरुआत में कुत्ता कोई प्रतिक्रिया नहीं देता और शांति बनाए रखता है। मानो वह मस्ती को नजरअंदाज कर रहा हो। लेकिन जब छेड़खानी बार-बार होती है तो उसका धैर्य जवाब दे देता है।

पढ़ें :- Video Viral : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जय श्री राम और हर-हर महादेव के लगाए नारे

नींद से उठकर गुस्साया कुत्ता

कुत्ता अचानक उठकर खड़ा हो जाता है और गुस्से में अपने शरीर को झटकने लगता है। फिर वह अपने अगले पैरों से रेत को तेजी से उछालता है और यह रेत सीधी लड़की पर जा गिरती है। लड़की इस प्रतिक्रिया से घबरा जाती है और तुरंत वहां से भाग खड़ी होती है। वहीं कुत्ता वापस उसी जगह पर शांति से जाकर लेट जाता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। इस छोटे से वीडियो में जो हुआ। वह न केवल मजेदार था, बल्कि यह भी दिखाता है कि जानवर भी अपनी सीमाएं समझते हैं और जरूरत पड़ने पर जवाब देना जानते हैं। यह पूरा इतना दिलचस्प था कि जिसने भी इसे देखा, वह हंसे बिना नहीं रह सका।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Thebestfigen नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक करीब दो लाख बार देखा जा चुका है और 3,500 से ज्यादा यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा,कि “कुत्ते ने बता दिया कि नींद के साथ खिलवाड़ करना खतरे से खाली नहीं। वहीं दूसरे ने लिखा,कि  लड़की को लगा वो बॉस है, लेकिन कुत्ते ने असली बॉस दिखा दिया।

पढ़ें :- फरीदाबाद में नगर निगम के बुलडोजर ने किया, 100 से अधिक दुकानों के अवैध निर्माण को ध्वस्त
Advertisement