उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार हुई तेज बारिश ने चारो तरफ तरफ पानी पानी कर दिया। कई इलाकों कमर तक पानी भर गया। विधानसभा से लेकर नगर निगम ऑफिस व गोमतीनगर में जलभराव की वजह से लोगो को परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
पढ़ें :- परीक्षा पेपर लीक पर फांसी की सजा की मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हाल ए लखनऊ !!! pic.twitter.com/BlYRFy21g3
— Sandeep Tiwari/ संदीप तिवारी (@sandeepuptv) July 31, 2024
वहीं गोमतीनगर ताज होटल के पास इलाके में भरे कमर तक पानी में कुछ हुड़दंग मचा रहे युवकों खूब उत्पात मचाया।हद तो तब हो गई जब उन्होंने महिलाओं को भी नहीं बख्शा, उन्हें गाड़ी समेत पानी में गिरा दिया और फबत्तियाँ कसीं।
पढ़ें :- पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, बोले-जब बीमारी रूट में है तो फ्रूट के इलाज से कोई नहीं मानने वाला,‘नो फास्ट ट्रैक, बीजेपी गो बैक’
नए मिजाज़ का शहर #लखनऊ हुड़दंगीयो के हवाले pic.twitter.com/HJflY7wyQ5
— SANJOG WALTER (@SANJOGWALTER) July 31, 2024
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बाइक सवार युवक के साथ युवती बैठी नजर आ रही हैं। वहीं हुड़दंग मचा रहे युवक उन पर पानी फेंकने लगता है। बाइक सवार युवक और युवती पानी में गिर जाते है।
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ की जा रही है
पढ़ें :- विपक्ष केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा, लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
ये सबकुछ CM आवास के बिल्कुल करीब में हो रहा है। महिला पर पानी फेंका जा रहा है उसे बाइक से गिराया जा रहा है
महिला सुरक्षा के दावे तो बड़े-बड़े भाषणों में किए जाते हैं अब क्या हुआ ? pic.twitter.com/hrsEwF661d
— Nigar Parveen (@NigarNawab) July 31, 2024
बारिश के बीच गोमतीनगर में ताज होटल के पास स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बारिश का पानी बड़ी मात्रा में जमा हो गया। इस पानी में कई युवक समूह बनाकर मस्ती करते नजर आए। तस्वीरों और वीडियो में मस्ती करते दिख रहे युवक कुछ देर तक तो सही रहे, लेकिन उसके बाद उन्होंने आने-जाने वाले लोगों पर बारिश का पानी उलचना शुरू कर दिया।
लखनऊ के ताज़ होटल पुल के नीचे से लेकर सिरोज कैफे तक हुडदंगियों का कब्जा
पढ़ें :- वाराणसी रेल मंडल के सीनियर डीएमएम 1.27 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
4व्हीलर के शीशे तोड़ रहे, वाईपर तोड़ रहे,बम्पर पर लात मार रहे, लाईट फोड़ दे रहे. pic.twitter.com/qKKkB32zDJ
— Priya singh (@priyarajputlive) July 31, 2024
बाइक सवार उससे बचने की कोशिश में कमर तक भरे पानी में एक के बाद एक गिरते गए। कुछ बाइक सवारों के साथ महिलाएं भी थीं, लेकिन युवकों ने उनका भी लिहाज नहीं किया। पानी फेकने के साथ ही युवकों ने बाइक पकड़कर गिरी महिलाओं पर फबत्तियाँ भी कसीं।