Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: झांसी में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक के साथ बर्बरता, मुंह पर कालिख पोती, चप्पलों से पीटा और मुर्गा बनाया

Viral Video: झांसी में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक के साथ बर्बरता, मुंह पर कालिख पोती, चप्पलों से पीटा और मुर्गा बनाया

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

झांसी। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पीटते हुए औऱ महिलाएं मुंह पर कालिख पोतते हुए नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- Cloudflare Down: दुनियाभर में क्लाउडफ्लेयर सर्विस पड़ी ठप, नेटिज़न्स ने एक्स पर ला दी शिकायतों की बाढ़

यहां एक महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में महिला समेत कई व्यक्तियों ने युवक न सिर्फ पीटा, बल्कि मुंह पर कालिख पोतकर, मुर्गा बनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस ने मामले में दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो पूंछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढेरी गांव का बताया जा रहा है। महेश सविता का बेटा विपिन गुरुवार शाम को बाजार जा रहा था। तभी गांव के दंबंगों रवीन्द्र सोनी, संतोष लसोनी, प्रिंसी सोनी, हर्ष सोनी समेत एक अन्य ने उसे रोक लिया और अपने घर की महिला से छेड़खानी का झूठा शक जताने लगे।

पढ़ें :- Video: इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हुईं तो अपने ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाए दूल्हा-दुल्हन, वर्चुअली कार्यक्रम में हुए शामिल

जिसका विपिन ने विरोध किया। तभी तैश में आकर इन लोगो ने उसे बेरहमी से पीटा और गांव के नुक्कड़ तक ले आए। वह गाली गलौज किया और मुर्गा बनाया। जब पीड़ित गिड़गिड़ाने लगा तो उसे चप्पलों से पीटने लगे। इतना ही नहीं घर की महिलाओं बुलाकर मुंह पर कालिख पोती और चप्पलें मारी।

इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया। दबंगों ने उसे डेढड से दो घंटे तक पीटा। पीड़ित पिता ने थाने में सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी जेपी पाल पहुंचे। जब तक आरोपित वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से दो लोगो को हिरासत में ले लिया है।

तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सीओ मोंठ देवेन्द्र नाथ मिश्रा ने बताया ति मामला संज्ञान में आया है। गंभीरता से लेते हुए तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।दो आरोपियों को पकड़ा गया है।

Advertisement