Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: मध्य प्रदेश में यजमान को कथा सुनाने को लेकर दो कथावाचकों में हुआ विवाद, जमकर मारपीट

Viral video: मध्य प्रदेश में यजमान को कथा सुनाने को लेकर दो कथावाचकों में हुआ विवाद, जमकर मारपीट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के रीवा का बताया जा हा है। वीडियो में दो व्यक्ति आपस में बुरी तरह मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनो व्यक्तियों के बीच यजमान को कथा सुनाने को लेकर बहस हुई थी।

पढ़ें :- 'मैंने अखिलेश से सीट नहीं मांगी, हमारी बात कांग्रेस से हुई है...' स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर पलटवार

बहस मारपीट में बदल गई। वीडियो मंगलवार का बताया जारहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चिरहुला हनुमान मंदिर पहुंचे थे। इस दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन व कथा सुनने के लिए यहां आते है।

पढ़ें :- CM योगी ने 1725 ​​करोड़ की योजना का किया शुभारंभ, 5 जिलों में खुलेंगे कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास जोन

कथावाचक भक्त को कथा सुनाने को लेकर बात कर रहे थे, इस दौरान दूसरा कथावाचक भी उसी यजमान से बात करनी शुरु कर दी। जिसकी वजह से दोनो कथावाचकों के बीच पहले बहस हुई और फिर बहस मारपीट में बदल गई।

कथावाचक के बीच हो रही मारपीट देखकर आस पास मौजूद लोगो ने मामले में बीच बचाव कराया। वहीं मामले पर चिरहुला हनुमान मंदिर के पुजारी निशांत तिवारी ने  मीडिया को बताया कि “दोनों कथावाचक के बीच यजमान को कथा सुनाने को लेकर विवाद उपजा था। दोनों को शांत करा दिया गया है। घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।

Advertisement