उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में बिजनेसमैन के बेटे ने कार के बोनट पर बैठकर तलवार से केक काटकर बर्थडे मनाया। इसका वीडियो इंस्टाग्राम प6र शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- परिसीमन बिल के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई का नेतृत्व करने खुद उतरीं सोनिया गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने चेन्नई-मुंबई जाएंगी
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मलिहाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए व्यापारी समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेश सिंह ने बताया कि हसनापुर निवासी मनीष, दुलारमऊ निवासी कुलदीप और मीठेनगर निवासी सूर्या उर्फ सुरेंद्र को पकड़ा गया। लकड़ी व्यापारी मनीष का 17 जुलाई को जन्मदिन था।
लखनऊ में आधी रात को थार के बोनट पर बैठ कर इस युवक ने तलवार से केक काटा। pic.twitter.com/HbCy3hj0js
— Priya singh (@priyarajputlive) July 21, 2024
पढ़ें :- क्या भारत के हाथ से निकला क्राइस्टचर्च टेस्ट? टीम न्यूजीलैंड में नहीं कर पायी 200 से ज्यादा का सफल रन चेज़
दोस्त उसके लिए दो केक लेकर आए थे। घर के पास ही कार के बोनट पर केक सजा कर मनीष ने तलवार से काटे। इसका वीडियो भी रिकार्ड किया गया। एसआई दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तलवार से केक काटने का वीडियो सामने आया। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करते हुए तीन को दबोचा गया।