कोलकाता की दुर्गा पूजा पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। कोलकाता के लोग बहुत ही भव्य त्यौहार की तरह दुर्गा पूजा को मनाते है। पूरे जोश और उत्साह के साथ धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल कोलकाता में मां दुर्गा का पंडाल मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर सजाया गया है। कोलकाता का मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर बनायागया दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं, वो देश में इकलौते व्यक्ति, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं : प्रियंका गांधी
कोलकाता में मेट्रो की तर्ज पर बना मां दुर्गा का पंडाल
pic.twitter.com/YFYb3D2xAF — छपरा जिला
(@ChapraZila) October 8, 2024
वीडियो में शख्स ने मेट्रो की थीम पर बने मां दुर्गा के पंडाल को दिखाया है। जिसमें वह मेट्रो के कोच से गुजरते हुए माता रानी की प्रतिमा के पास पहुंचता है। मां दुर्गा की मूर्ति तक पहुंचने के लिए कई मेट्रो कोच से गुजरते हुए व्यक्ति उस स्टेशन पर पहुंचता है, जहां मां दुर्गा का पंडाल लगा होता है। जैसे ही कैमरा मां दुर्गा की खूबसूरत प्रतिमा की ओर घूमता है, लोगों उन्हें देखकर अभिभूत रह जाते है।
पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'
मेट्रो से उतरकर स्टेशन पर बना मां दुर्गा का पंडाल काफी ज्यादा भव्य और मनमोहक बनाया गया है। मात्र 49 सेकंड की क्लिप में आपको एक बेहद स्पेशल एक्सपीरियंस मिलता है। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ की है।