Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: महोबा का वह छात्र जिसके एडमिट कार्ड पर उसकी जगह लगी थी सनी लियोन की फोटो

Viral Video: महोबा का वह छात्र जिसके एडमिट कार्ड पर उसकी जगह लगी थी सनी लियोन की फोटो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में बीते दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड खूब वायरल हुआ था। जिस एडमिट कार्ड में एक्ट्रेस सनी लियोन की फोटो लगी थी। सोशल मीडिया में यह एडमिट कार्ड खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अब एक युवक की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, यह वीडियो उसी अभ्यर्थी का बताया जा रहा है जिसका एडमिट कार्ड में सनी लियोन की फोटो लगी थी।

पढ़ें :- सोनौली में ड्रग विभाग और SSB का ताबड़तोड़ छापा, मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

इस वायरल वीडियो में कोई अभ्यर्थी से सवाल पूछा जाता है कि कैसे सनी लियोनी बन गए आप? इस पर शख्स बताता है कि यूपी पुलिस का फॉर्म डाले थे गोल्डी कंप्यूटर से… जब हमको प्रिंट दिया गया उसमें मेरा प्रिंट सही था, नाम भी सही है- धर्मेंद्र सिंह, और पूरा आधार कार्ड नंबर सब सही है।

उसके बाद जब एडमिट कार्ड आया, तो उसमें सनी लियोनी की फोटो आ गई, उसका नाम भी आ गया, पूरा बदल गया एडमिट कार्ड। रजिट्रेशन और मार्कशीट का नंबर सब सही है, पिन कोड सही है… बाकी पूरा बदल दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले की जांच की गई। इस दौरान जिस शख्स का ये एडमिट कार्ड था, उसे भी पकड़ लिया गया। दरअसल ये यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड महोबा जनपद के रगौलिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का है।

क्राइम ब्रांच की टीम धर्मेंद्र के गांव पहुंची और उसे पकड़ लिया। फिर टीम ने उससे पूछताछ की। मिली जानकारी के मुताबिक, उसने क्राइम ब्रांच की टीम को बताया है कि उसने महोबा के एक साइबर कैफे से पुलिस भर्ती का आवेदन किया था। अभ्यर्थी ने आगे बताया, उसका परीक्षा केंद्र कन्नौज था। वह परीक्षा देने के लिए कन्नौज भी गया।

मगर एडमिट कार्ड में उसकी फोटो की जगह सनी लियोनी का फोटो था। इसलिए वह यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा भी नहीं दे पाया। इस चक्कर में उसकी परीक्षा भी रह गई।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
Advertisement