Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: लखनऊ में युवती को बंदूक हवा में लहराते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, एक्शन में आयी UP पुलिस

Viral Video: लखनऊ में युवती को बंदूक हवा में लहराते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, एक्शन में आयी UP पुलिस

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में सड़क पर एक युवती हाथ में बंदूक लेकर रील बनाती नजर आ रही है। इस मामले में यूपी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- Delhi-NCR Weather Alert : मौसम का यू टर्न, छाए काले बादल, चल रही ठंडी हवाएं और भारी बारिश-ओले गिरने का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती ऑरेंज कलर का सलवार सूट पहनी हुई है। हाईवे पर हाथ में पिस्तौल लेकर हवा में लहराती हुई नजर आ रही है।

पढ़ें :- अंकिता भंडारी के मां-बाप को हिरासत में लेने पर राहुल गांधी भड़के, बोले- पीड़ितों की आवाज़ दबाना इस सरकार की पहचान

वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने इसके कमेंट सेक्शन में लखनऊ पुलिस को टैग किया है। मामले में गौर करने का निर्देश दिया है। जिसके जवाब में लखनऊ पुलिस ने लिखा है कि संबंधितों को मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पढ़ें :- चाईबासा में गाड़ी दिलाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, शंकराचार्य मोटर्स के मैनेजर और दो सेल्स कर्मियों पर केस दर्ज
Advertisement