Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: बड़े भाई के रिटायरमेंट के मौके पर डांस करते करते शख्स की अचानक हार्ट अटैक से मौत

Viral video: बड़े भाई के रिटायरमेंट के मौके पर डांस करते करते शख्स की अचानक हार्ट अटैक से मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा वीडियो में एक शख्स को नाचते नाचते हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो राजस्थान के जयपुर का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

यहां बड़े भाई के रिटायरमेंट के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कलाकार मंच पर डांस कर रहे थे।इतने में यह शख्स भी कलाकार के साथ डांस करने लगे। डांस करते करते अचानक जमीन पर गिर गया और फिर दोबारा उठा ही नहीं। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मन्नालाल जाखड़ अपने बड़े भाई के रिटायरमेंट पर घर में ही आयोजित सत्संग में नाच रहा था। अचानक उसे बेहोशी छाई और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग पहले कुछ समझ ही नहीं पाए लेकिन जब मन्नालाल काफी देर तक उठे नहीं तब लोग चिंतित हुए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement