नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से है, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति पर युवतियों का कथित तौर पर चुपके से वीडियो बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो में युवतियां उस व्यक्ति को पकड़कर उसका विरोध करती नजर आ रही हैं। घटना के वीडियो ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की निजता और सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है।
पढ़ें :- फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी बोल्ड अंदाज को लेकर आई सुर्खियों में, इस फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर सबसे बड़ा सवाल यह उठाया जा रहा है कि महिलाओं के पहनावे को ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराना कितना उचित है। लोगों का कहना है कि किसी व्यक्ति का पहनावा किसी दूसरे को उसकी तस्वीर या वीडियो बिना अनुमति बनाने का अधिकार नहीं देता।
समस्या कपड़ों में नहीं, सोच में है
अक्सर महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता को उनके कपड़ों से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन ऐसी घटनाएं इस सोच पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। महिलाओं, बुजुर्गों या नाबालिगों की बिना अनुमति तस्वीर या वीडियो बनाना उनके निजी अधिकारों और गरिमा का उल्लंघन हो सकता है।
छोटी स्कर्ट या आपकी छोटी सोच ???
पढ़ें :- मुख्यमंत्री पद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा-देखिए हो सकता है कि आप मुझे अगली बार सीएम की कुर्सी पर देखें, मेरी भी महत्वाकांक्षा...
वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो में लड़कियों का चुपके से वीडियो बनाते अधेड़ व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ना यह साबित करता है कि समस्या कपड़ों में नहीं, इंसान की नीयत और सोच में है।।।
सार्वजनिक जगह पर किसी की अनुमति के बिना तस्वीरें या वीडियो बनाना… pic.twitter.com/Hu28C5qqDQ
— Sudhanshu Yadav (@SocialistSpirit) August 9, 2026
इस मामले को लेकर यह संदेश भी सामने आया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी की निजता का सम्मान करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर उनके पहनावे पर सवाल उठाने के बजाय गलत व्यवहार करने वाले व्यक्ति की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जाना चाहिए।
पढ़ें :- VIDEO-मोदी सरकार के मंत्री जुएल ओराम की खुली धमकी, बोले- BJP के कुछ नेता मुझे हटाने की रच रहे हैं साजिश, काट देंगे उनके हाथ
युवतियों ने किया विरोध
वायरल वीडियो (Viral Video) में युवतियां कथित रूप से व्यक्ति का विरोध करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने चुप रहने के बजाय कथित हरकत को सामने लाने की कोशिश की। सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स ने भी ऐसी स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को दोष देने के बजाय घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा और निजता को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए केवल उनके पहनावे पर सवाल उठाना समाधान नहीं है। जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार के खिलाफ जागरूकता बढ़े और शिकायत मिलने पर कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई हो।