Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक युवती पर कार चढ़ाने की कोशिश की गयी है। वायरल वीडियो गोमतीनगर क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, युवती कार की बोनट पर टंगी हुई है और कार चलाक गाड़ी चला रहा है।
पढ़ें :- योगी सरकार का छह माह में एक लाख भर्ती का संकल्प , प्राचार्य से लेकर सहायक अध्यापक तक के पद शामिल
राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र के पास युवती पर कार चढ़ाने की कोशिश.. वीडियो वायरल.. pic.twitter.com/AWxp5TkZJu
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) September 16, 2026
इस दौरान आरोपी ने युवती को कार से कुचलने की कोशिश भी की, जो वीडियो में साफ दिख रहा है। शुरूआती जांच में आरोपी की पहचान शाहनवाज नाम से हुई है। आरोपी और युवती आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी शाहनवाज की तलाश तेज कर दी है।
पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल