मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो महिलाओं ने थाने के बाहर जमकर हंगामा काटा। दोनो महिलाएं एक पति को लेकर आपस में भिड़ी थी। इस दौरान दोनो ने एक दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट की। दोनो महिलाओं की इस लड़ाई को देखने के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Melody Toffee Gift : पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को दिया खास गिफ्ट, मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा Thank you
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाना ब्रह्मपुरी का गेट पर दो युवतियां एक युवक को लेकर आपस में लड़ने लगी। तारापुरी के धोबीघाट के रहने वाले इरशाद की शादी हो चुकी है और उसके चार बच्चे भी है। निशा का आरोप है कि उसे बिना बताए इरशाद ने दूसरा निकाह कर लिया और दूसरी बीबी अलिना को कहीं और किराए के मकान में रख लिया।
मेरठ में एक पति के लिये थाने के गेट पर भिड़ी दो बीवियां, दोनो बीवियों में बाल पकड़कर हुई जमकर मारपीट pic.twitter.com/lxHikBA7nW
— Priya singh (@priyarajputlive) April 23, 2025
पढ़ें :- UP BJP अध्यक्ष का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा-आप जैसों के लिए सनातन सिर्फ एक चुनावी स्टंट और वोट बैंक साधने का है फॉर्मूला
लोगों से जानकारी मिलने के बाद पहली पत्नी निशा इरशाद को ढूंढते हुए अलिना के पास पहुंच गई। दोनों पत्नियों ने इरशाद को लेकर संघर्ष शुरू कर दिया और थाने पहुंच गई। वहां पर भी पुलिस की मौजूदगी में निशा और अलिना एक-दूसरे से मारपीट करते हुए दिखाई दी।
दोनों पत्नियों को मारपीट करते हुए देखकर इरशाद बीच में आया, बामुश्किल उसे अलग किया।
आरोप है कि इरशाद के परिवार के साथ निशा पक्ष ने मारपीट भी की है। थाने पर इरशाद ने मीडिया को बताया कि अलिना की अपनी कोई संतान नही है। पहली पत्नी निशा किसी के साथ चली गई थी। बच्चे अकेले रह गए। अलिना से निकाह किया और वह बच्चों की देखभाल कर रही है।
निशा आज बच्चों पर अपना हक जताते हुए घर आ गई और बच्चे ले जाने लगी। मना करने पर वह अपने भाईयों को बुला लाई, जिसके बाद मारपीट करनी शुरू कर दी। थाने में भी मां के साथ बदसलूकी की है और अलिना को जमीन में गिराकर पीटा है। बच्चों को जबरन खींच कर निशा साथ ले गई है। वहीं थाने पर हुई मारपीट मामले में पुलिस ने इरशाद और उसके साथी, वसीम, मोटा को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग की धाराओं में चालान काट दिया है।