Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: स्पाइडर मैन का पुलिस ने काटा चालान, कार के बोनट पर बैठ कर रहा था स्टंट

Viral Video: स्पाइडर मैन का पुलिस ने काटा चालान, कार के बोनट पर बैठ कर रहा था स्टंट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। इस वायरल वीडियो में स्पाइडर मैन की ड्रेस पहने शख्स कार के बोनट पर बैठ कर स्टंट करता नजर आ रहा था।  शख्स पर पुलिस ने छब्बीस हजार रुपये का चालान काटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनकर स्टंट करने वाला यह शख्स दिल्ली के नजफगढ़ में रहता है। इसका नाम आदित्य है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

 

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा ही एक मामला राजधानी के द्वारका से सामने आया। यहां ‘स्पाइडर मैन’ की ड्रेस पहने एक शख्स कार के बोनट पर स्टंट करते देखा गया जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस शख्स पर पुलिस ने छब्बीस हजार रुपये का चालान काटा है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर मिली शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दअरसल द्वारका की सड़कों पर स्पाइडरमैन की ड्रेस पहने एक व्यक्ति कार की बोनेट पर बैठा है और कार फुल स्पीड में सड़कों पर दौड़ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इसके बारे में ट्रैफिक पुलिस को ट्विटर पर शिकायत मिली थी जिसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने स्कॉर्पियो कार का पता लगाया और फिर द्वारका के रामफल चौक के पास इन लोगों को ढूंढ निकाला। स्पाइडरमैन की पोशाक पहने शख्स की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले आदित्य के रूप में हुई।

Advertisement