गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन आज मंगलवार को अलग अंदाज में नजर आए। वे यूपी के गोरखपुर जिले में जनसंपर्क के दौरान चाय की दुकान पर चाय बनाते नजर आए।
पढ़ें :- Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें
कंधे पर गमछा डाले रवि किशन के अदरक कूटने और चाय बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। रवि किशन चुनाव प्रचार के लिए खीरवनिया चौराहे पहुंचे थे।यहां चाय की दुकान पर चाय बनाने लगे।
गोरखपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कंधे पर गमछा पहने अदरक कूटते और चाय बनाते नजर आए रवि किशन @ravikishann #LokasabhaElection2024 pic.twitter.com/YTyGmqLLIg
— princy sahu (@princysahujst7) April 2, 2024
पढ़ें :- UP Bhojpuri Academy : UP सरकार ने भोजपुरी अकादमी में 5 नए सदस्य किए नामित, मजबूत होगी सांस्कृतिक और सामाजिक पहुंच
रवि किशन चाय बनाते और अदरक कूटने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। रवि किशन जनसंपर्क के दौरान निषाद स्वीट हाउस पहुंचकर खुद चाय बनाने लगे।
वायरल वीडियो में रवि किशन अदरक कूटते हुए कहा कि पीएम मोदी को भी चाय वाला बोला गया था, लेकिन विपक्षियों को नहीं पता कि गरीब ही गरीब का दर्द समझ सकता है। जो सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ वो गांव गरीब का दर्द क्या समझेगा।