Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : मेट्रो में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लड़ाई देख यूजर्स बोले-क्या यही प्यार है…

Viral Video : मेट्रो में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लड़ाई देख यूजर्स बोले-क्या यही प्यार है…

By संतोष सिंह 
Updated Date

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल है। इस वीडियो में दोनों कपल चलती मेट्रो में बुरी तरह से झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। उनकी लड़ाई इस हद तक पहुंच गई की दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ भी मारे और हाथापाई भी की। लड़की ने लड़के को ऐसी ऐसी बातें बोलीं कि लड़का गुस्सा हो गया। आखिर में आग बबूला हुई लड़की ने कहा कि ऐसा लड़का किसी को न मिले…पब्लिक में…मेट्रो में सबके सामने तमाशा कर रहा है।

पढ़ें :- Viral video: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक, भीड़ हुई बेकाबू

अब इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही, मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं।यूजर्स बोल रहे हैं कि क्या यही प्यार है…जबकि कुछ ने कहा, कि ये पक्का शादी करेंगे। आप भी इस पूरे वीडियो को एक बार जरूर देखिए और कमेंट करिए।

पढ़ें :- Viral video: लखनऊ के बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के एक कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

वायरल हो रहे इस वीडियो आप देख सकते हैं कि एक लड़का और लड़की मेट्रो में ट्रैवल कर रहे हैं। दोनों गेट के पास ही खड़े हैं। अचानक गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड को मुक्का मारती है। यात्रियों को लगता है कि वे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हैं! लड़की कहती है कि मुझसे मत बात करो। लड़का भी गुस्से में कहता है कि जाओ यहां से… मत बात करो। इसके बाद लड़की को गुस्सा आ जाता है, वह लड़के को थप्पड़ मार देती है और चुप होने को कहती है। फिर दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हैं. लड़की कहती है कि मम्मी को बोलूंगी… तेरे जैसे लड़के किसी को न मिले। पब्लिक में मेट्रो में तमाशा कर रहा है। इसी दौरान मेट्रो का गेट खुल जाते हैं और दोनों लड़ते हुए नीचे उतर जाते हैं।

Advertisement