केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के संगीत कार्य़क्रम में जमकर ठुमके लगाएं। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ डांस कर जमकर रंग जमाया। सोशल मीडिया में उनके डांस के वीडियो खूब वायरल हो रहे है।
पढ़ें :- 'धुरंधर' ने पाकिस्तान में भी उड़ाया गर्दा, नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, शादियों में फिल्म के गाने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और बिजनेसमैन अनुपम बंसल की बेटी अमानत गुरुवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन इससे पहले बुधवार को दोपहर में मेंहदी और शाम को संगीत कार्य़क्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें दूल्हा दुल्हन समेत दोनो परिवार से सदस्यों ने जमकर डांस किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पत्नी के लिए गाना गाया और डांस किया। दोनो के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
बड़े बेटे कार्तिकेय के संगीत में शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने किया डांस#ShivrajSinghChouhan #KartikeySinghChouhan #AmanatBansal #wedding #video #MadhyaPradesh pic.twitter.com/a02qixGuDm
— Rahul Raghuwanshi (@RahuRaghuwanshi) March 6, 2025
पढ़ें :- ICC बजा सकता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बैंड, अगले 48 घंटों में बड़े एक्शन की तैयारी
बुधवार दोपहर में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दूल्हा-दुल्हन ने बालीवुड थीम पर एंट्री ली तो सभी झूमने लगे। मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन का धूमधाम से मनाया गया। चौहान ने उम्मेद भवन पैलेस परिसर में ही पौधरोपण किया। उनकी पत्नी साधना सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि तुम्हे क्या शुभकामनाएं दूं, तुम ने हर ख्वाहिश पूरी की है। शाम को संगीत संध्या हुई जिसमें आकर्षक लाइटिंग व बॉलीवुड गानों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।