Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला वीडियो, बाइक चलाते चलाते 22 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

Viral video: मुरादाबाद में दिल दहला देने वाला वीडियो, बाइक चलाते चलाते 22 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक चलाते चलाते अचानक गिरता है और उसकी मौत हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का बताया जा रहा है। यहां के कटघर थाना क्षेत्र के पचपेड़े मोहल्ले के चाकू वाली मस्जिद के पास बाइक पर युवक को छटपटाते देख आस पास के लोग आ गए।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

लोगो ने सीपीआर दिया लेकिन फिर भी युवक की मौत हो चुकी थी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 21 अप्रैल को करीब तीन बजकर 32 मिनट पर युवक छंजला जिसकी उम्र करीब 22 साल है भेड़ा वाली गली मकबरा द्वितीय कटघर का रहने वाला है।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

छंजला अपने पिता गुलजार के साथ पीतल का कारोबार करता था। वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार कटघर के पचपेड़े मोहल्ले के चाकू वाली मस्जिद के पास पहुंचा, तभी अचानक हार्ट अटैक (heart attack ) आ गया।

युवक अपनी बाइक कंट्रोल करते करते बिजली के खंबे से टिक गया और तड़पने लगा। युवक को तड़पता देख आस पास के लोग और राहगीर वहां भाग कर पहुंचे। युवक को सीपीआर दिया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी। आनन फानन में लोगो ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement