Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: मुरादाबाद में कॉलेज की बस में घुसकर छात्र को बेरहमी से पिटाई, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Viral video: मुरादाबाद में कॉलेज की बस में घुसकर छात्र को बेरहमी से पिटाई, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में स्थित तीर्थकर महावीर यूनिवर्सिटी के छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया।

पढ़ें :- IND vs ENG 1st T20I Live Streaming : कल से भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का आगाज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

कैंपस में कहासुनी के बाद छात्रों के एक गुट ने यूनिवर्सिटी की बस के आगे बाइक लगाई और एक छात्र को बरहमी से पीटा। इस दौरान बस में मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिवर्सिटी के तमाम छात्र अपने घर वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में दबंग छात्रों के द्वारा बस को बीच हाईवे पर बस रुकवाया। फिर बस में घुसकर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।

मुरादाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं कुल छह लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मुरादाबाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

छात्र को बेरहमी से पीटने के मामले में बस में सवार छात्रों के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दबंगों के द्वारा बस के अंदर घुसकर छात्र को लात घुसों से पीट रहे है। इस घटना में छजलैट थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के रहने वाले पारस चौधरी घायल हो गया।

पारस ने मारपीट की घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया जा रहा है कि कैंटीन में बैठने के दौरान मामूली बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : भावुक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले-माता जानकी का रावण ने हरण किया तो उसका सर्वनाश हुआ, रामलला चोरों को ऐसा महादंड देंगे

मुरादाबाद पुलिस में इस घटना में तीन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के छात्रों को नामजद किया है। शिकायतकर्ता पारस चौधरी के द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके साथ विश्वविद्यालय की बस रोक कर नवनीत यादव, तुषार विश्नोई और दिव्यांशु के द्वारा मारपीट की गई थी। इन तीनों के अलावा मारपीट करने वाले अन्य तीन लोगों के विरुद्ध भी मुरादाबाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। मुरादाबाद पुलिस में मारपीट की घटना में छह लोगों को आरोपी बनाया है।

Advertisement