सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक तरफ मासूम बच्ची केक काटती हुई अपने बर्थ डे पार्टी में बेहद खुश नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बर्थ डे मना रही इस बच्ची की केक खाने से मौत हो गई है।
पढ़ें :- गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, 10वीं मंजिल से उठीं लपटें, 8-10 फ्लैट चपेट में
दिल दहला देने वाला यह मामला पंजाब का बताया जा रहा है। यहां के पटियाला के रहने वाले एक परिवार का कहना है कि उनकी दस साल की मासूम बच्ची की केक खाने से मौत हो गई है। यह केक ऑनलाइन मंगाया गया था।
A 10-year-old dies after eating birthday cake. The family alleged that their daughter died right after consuming her birthday cake, and other family members fell ill too. A case has been registered against the bakery shop owner under Sections 273 and 304A of the IPC. pic.twitter.com/Qb7U1IEnOn
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) March 30, 2024
पढ़ें :- Video- एमपी में घायल मरीज के परिजनों से कराया एम्बुलेंस साफ, 108एम्बुलेंस कर्मी की शर्मनाक हरकत
सोशल मीडिया में मासूम बच्ची की मौत से कुछ घंटों पहले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह केक काट रही है, और बहुत खूश नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग उसे केक खिलाते नजर आ रहे है। बच्ची के परिवार का कहना है कि केक खाने के बाद अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसका शरीर ठंडा पड़ गया। जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
The grandfather of the 10-year-old girl who died after eating cake on her birthday briefed about the whole incident. #patiala pic.twitter.com/g1oLk6Okbo
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) March 30, 2024
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि केक कहां से आया था, इसकी जांच की जाएगी। साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिवार के बयान के अधार पर एफआईआऱ दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी सुरिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि केक कहां से आय़ा था । इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें :- वोटिंग के बीच भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची CM ममता बनर्जी, बोलीं- BJP चुनाव में जबरदस्ती करना चाहती है धांधली
वायरल वीडियो में मासूम बच्ची के दादा बता रहे हैं कि ऑनलाइन केक मंगाया था। केक को काटा गया। केक खाने के बाद घर के सभी लोगो की तबियत बिगड़ने लगी। दो बेटियां जिसमें से एक को केक खाते ही उल्टियां आने लगी उसका केक निकल गया, लेकिन फिर भी उसकी हालत नाजुक है।
वहीं दूसरी बच्ची बच्ची जिसका जन्मदिन था उसके मुंह से झाग निकलने लगा। उसे मामूली उल्टी हुई। इसके बाद वह सो गई। इसके बाद उसने उठ कर पानी मांगा। बोली गला सूख रहा है फिर सो गई।सुबह करीब चार बजे उसका शरीर ठंडा पड़ गया। जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।