Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Shocking Viral Video: सिरफिरे आशिक ने युवती पर पाने से 27 सेकेंड में किये 15 वार, जब तक सांस नहीं थमी मारता रहा…दिल दहला देगा वीडियो

Shocking Viral Video: सिरफिरे आशिक ने युवती पर पाने से 27 सेकेंड में किये 15 वार, जब तक सांस नहीं थमी मारता रहा…दिल दहला देगा वीडियो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Shocking Viral Video: मुंबई के वसई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती को लोहे के पाने से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मौजूद जिसने भी इस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा उसकी रुंह कांप गई। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : लखनऊ पुलिस की पकड़ से दूर श्रद्धा दुबे, डीसीपी और इंस्पेक्टर के बाद अब पुलिस कमिश्नर का एसीपी हजरतगंज पर बड़ा एक्शन, पद से हटाया

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिनदहाड़े लोगो को आते जाते देखा जा सकता है। इसी दौरान एक शख्स राह चल रही युवती के सिर पर पाने से हमला कर देता है। अचानक हुए इस हमले से युवती सड़क पर गिर जाती है। वह उठने की कोशिश कर ही रही होती है कि आरोपी उस पर फिर हमला कर देता है।

आरोपी एक के बाद एक 27 सेकेंड में युवती पर 15 वार करता है। वहीं वीडियो में लोग आते जाते नजर आ रहे है औऱ कुछ लोग रुक कर तमाशा होते देखते नजर आ रहे हैं। जिन लोगों ने युवती को बचाने की कोशिश की वो भी नाकाम कोशिश कर पीछे हट गए। लड़की को मारने के बाद हत्यारा वहीं भीड़ के सामने खड़ा रहा। वहीं सोशल मीडिया में यह खौफनाक वीडियो देख लोगो के रौंगटे खड़े हो गए हैं।

Advertisement