आपने बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देखा होगा कि विलेन या क्रिमिनर पुलिस से बचने के लिए आगे आगे भागते है जबकि पीछे पीछे पुलिस जीप से उसका पीछा करती है….ये तो फिल्मों की बात है, लेकिन आज हम जिस सीन के बारे में बताने जा रहे हैं वो एकदम रील लाईफ नहीं बल्कि रियल लाइफ है।
पढ़ें :- Anant Ambani in Vrindavan : वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, गोवर्धन परिक्रमा में लिया हिस्सा; तस्वीरों में देखें
मामला ग़ाज़ियाबाद-इंदिरापुरम का है। एक व्यक्ति पुलिस की चकमा देकर बैक गियर में गाड़ी चला भाग गया।
अब सोचें कि पुलिस कितनी सक्षम है। साथ हो बैक गियर गाड़ी चलाने वाले का कंट्रोल देखें 🙂 pic.twitter.com/BtS6eS3IyU— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) February 22, 2024
गाजियाबाद में पुलिस की गाड़ी के सामने बैक गियर में चल रही एक कार का वीडियो सोशल मीडिया में नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैक गियर में i20 कार करीब दो किलोमीटर तक चली।
पढ़ें :- UP Bhojpuri Academy : UP सरकार ने भोजपुरी अकादमी में 5 नए सदस्य किए नामित, मजबूत होगी सांस्कृतिक और सामाजिक पहुंच
दो किलोमीटर तक पुलिस भी उस कार का पीछा करती रही, लेकिन बाद में वह फरार हो गए। सोशल मीडिया में इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार के नंबर के आधार पर कार के मालिक की तलाश की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के एलिवेटेड रोड का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात में एलिवेटेड रोड पर i20 कार में कुछ लोग सवार थे। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची और पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी से निकलकर उनके पास पहुंचते इससे पहले ही कार सवार लोग पुलिस को देखकर कार को बैक गियर में ही लेकर भागने लगे।