आजकल युवाओं पर रील बनाने का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। जिसकी वजह से अपनी जान से खेलने से भी परहेज नहीं करते है। सोशल मीडिया में एक रील खूब वायरल हो रही है। जिसमें युवक स्टंटबाजी करते हुए रेल की पटरी पर लेट जाता है और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाती है। फिलहाल पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- UP News: 7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
उन्नाव का रील पुत्र रंजीत
पटरी पर लेटकर अपने ऊपर से पूरी ट्रेन गुजार दी
जिंदा है, सही सलामत है…अब पुलिस की लाठियां खाएगा। pic.twitter.com/3DBWWHrSEI
— Gaurav Pandey (@gaurav5pandey) April 7, 2025
पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्नाव के हसनगंज के न्योतनी कस्बा के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी रंजीत चौरसिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कानपुर लखनऊ रेल मार्ग कुसुंभी स्टेशन के पास रेल पटरी पर लेट कर रील बनाता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उसके ऊपर से वंदेभारत ट्रेन भी गुजरती दिखाई दे रही है।
युवक ने अपनी जान से खिलवाड़ करते हुए दिल की धड़कनों को बढ़ाने वाला यह खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वहीं युवक रंजीत के पिता का कहना है कि बेटे ने रेल की पटरी पर लेटकर नहीं बल्कि एडिट करके वीडियो बनाई है। हालंकि इस वीडियो की पुष्टि पर्दाफाश.कॉम नहीं करता है।