Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: महाराजगंज में रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल

Viral video: महाराजगंज में रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महाराजगंज। सोशल मीडिया में एक लेखपाल का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के फरेंदा का बताया जा रहा है। वीडियो में पीड़ित व्यक्ति बहुत मुश्किल से रुपये का इंतजाम करने की बात कह रहा है। जिसके बाद लेखफाल रुपये लेकर दो दिन के बाद काम करने की बात कह रहा है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

जैसा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है। पीड़ित व्यक्ति की फाइळ लेखपाल अलमारी से निकाल कर उनको हैसियत प्रमाण पत्र के बारे में बताया। पीड़ित व्यक्ति रुपये देते समय बता रहा है कि रुपया बहुत मुश्किल से इंतजाम किया है। चावल अन्य राशन बेचकर तीन हजाक का इंतजाम किया हूं जिसमें एक सौ रुपये कम भी है। पीड़ित के दिए गए रुपये को लेखफाल मोबाइल तो कभी फाइल के नीचे दबा रहे है।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
Advertisement