सोशल मीडिया में पुलिस की बर्बरता वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक अर्धनग्न अवस्था में है और दारोगा उसे पीट रहे है। पीटने वाले दारोगा के साथ में एक महिला दारोगा और एक अन्य पुलिसकर्मी भी दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मथुरा का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- लखनऊ : अनमोल जैन 'अंश' के जन्मदिन पर समाजसेवा, जरूरतमंदों को भोजन बांटा और पौधारोपण किया
अमृतकाल है और शूरवीर हुई आत्मनिर्भर जनता के आमोद प्रमोद हेतु मथुरा पुलिस के दरोगा सुरेंदर कुमार भाटीजी एवं महिला दरोगा के नेतृत्व में रंगारंग कार्यक्रम का मंचन हो रहा है।#UPPolice#MathuraPolice #DoubleStandardOfMedia#दीपक_चौरसिया#RameshwaramCafeBlastCase pic.twitter.com/VPDVdG07zU
— Rakesh Pandey (@RakeshBcpsgwl) April 6, 2024
जैसा की वायरल वीडियो में दिख रहा है पुलिस युवक को जिस गाड़ी में ले जा रही है वो एक प्राइवेट गाड़ी है। दारोगा युवक को पीटते हुए गाड़ी में बैठा रही है, जब युवक गाड़ी में नहीं बैठता है तो महिला दारोगा पास पड़े ईंट को दूसरे दारोगा को दे देती है। दारोगा युवक को ईंट से पैर पर मारता नजर आ रहा है। इस दौरान वीडियो में महिला और बच्चों के चीखने और रोने की आवाज सुनाई दे रही है।
पढ़ें :- सोनौली में ड्रग विभाग और SSB का ताबड़तोड़ छापा, मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप
#मथुरा पुलिस 307 के वांटेड को गिरफ्तार करने गई. उसे बिना कपड़ो को पकड़ा गया और अमानवीयता की गई.
गाड़ी में डालने के बाद आरोपी के पैर बाहर लटके थे. महिला दरोगा ने ईट उठाकर अपने साथी को दिया.
पुलिसकर्मी ने आरोपी को ईट से बुरी तरह कुचला
Part-1 pic.twitter.com/VO2E7zC4xg
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 5, 2024
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस जिस युवक को पीट रही है वह 307 के मुकदमा में वांछित आरोपी है,जिसे पुलिस गांव में पकड़ने गई थी। आरोपी का नाम महावीर सिंह है। इसके ऊपर 12 अक्टूबर 2023 को हमला करने और तमंचा लहराने के मामले में धारा 307 और 323 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।
वहीं मामले में थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने मीडिया को बताया कि आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से आरोपी हमलावर हो गया था। उसे काफी समझाया गया लेकिन जब वह नहीं माना तो बल का प्रयोग करना पड़ा। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।