नोएडा में बिल्डिंग के शीशे साफ करते समय बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल नोएडा के सेक्टर 62 में एक बिल्डिंग के शीशे की सफाई करते समय अचानक ट्रॉली की रस्सी टूट गई। जिसकी वजह से बिल्डिंग का शीशा साफ कर रहे दो मजदूरों की जान पर बन आयी। फिलहाल दोनो मजदूर सुरक्षित हैं।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को बिल्डिंग के शीशे साफ करते समय ट्रॉली की अचानक रस्सी टूट गयी। जिसकी वजह से कांच साफ कर रहे दो मजदूरों की जान खतरे में पड़ गयी।इस घटना का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है।
नोएडा में भूटानी बिल्डर ग्रुप के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर शीशा साफ करते वक्त ट्रॉली की एक साइड रस्सी टूट गई। इससे 2 मजदूर हवा में लटक गए। बमुश्किल उन्हें ऊपर खींचा गया। pic.twitter.com/gvupnFgGpb
— Abhinav (@Abhinav00789744) September 28, 2024
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग
जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि दो मजदूर एक ट्राली पर बैठकर बिल्डिंग के शीशे की सफाई करते नजर आ रहे हैं, इसी बीच अचानक ट्राली की एक तरफ की रस्सी टूट जाती है। इससे ट्राली टेढ़ी हो जाती है और मजदूर हवा में लटक जाते हैं।
गनीमत यह रही कि मजदूरों की रस्सी ट्राली से बंधी थी, जिससे वे नीचे गिरने से बच गए। पहले ट्राली की एक तरफ की रस्सी टूट जाने से ट्राली टेढ़ी हो जाती है। इससे हवा में लटक रहे दोनों मजदूर मदद के लिए चिल्लाने लगते है। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर बिल्डिंग की छत पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत धीरे-धीरे रस्सियों को खींचकर दोनों फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित ऊपर खींच लिया।