Visa Free Travel to Sri Lanka : हरी भरी घाटियों और उफनते समुद्र के नजारे वाला भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका अब भारतीय नागरिकों को वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा प्रदान कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत, यूके, यूएस समेत 35 देशों के नागरिक अब बिना वीजा के श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका सरकार ने छह महीने की पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करना है। इस कदम से श्रीलंका की यात्रा ज्यादा सुलभ होने की उम्मीद है।
पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स
श्रीलंकाई सरकार ने 6 मई को भारत सहित चुनिंदा देशों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को इस साल 31 मई तक बढ़ाने के फैसले की घोषणा की। भारत, चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, रूस और जापान के पर्यटक 30 दिनों की पीरियड के लिए बिना वीजा के श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, टूरिस्टों को पहले श्रीलंका पहुंचने से पहले आधिकारिक वेबसाइट www.srilankaevisa. Ikstay पर वीज के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। मुफ्त वीजा 30 दिन के लिए मिलेगा।
भारतीय यात्रियों के लिए यह नीति विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। भारत लगातार श्रीलंका में आने वाले पर्यटन का टॉप सोर्स रहा है। 2023 में, 246,000 से ज्यादा भारतीय टूरिस्ट्स के साथ, श्रीलंका में सभी अंतर्राष्ट्रीय आगमन में भारतीय पर्यटकों की हिस्सेदारी 20% थी। नई वीज़ा-फ्री पॉलिसी से लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे भारतीयों के लिए श्रीलंका घूमना और आसान हो जाएगा।