Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Vitamin D : हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें सुपर फूड्स का सेवन, नहीं होगी कोई समस्या

Vitamin D : हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें सुपर फूड्स का सेवन, नहीं होगी कोई समस्या

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vitamin D : भारत में मॉनसून का सीजन चल रहा है। चारो मरफ मूसलाधार बरसात हो रही है। इस मौसम में बीमार होने का खतरा बना रहता है। मानसून सीजन में धूप कम ही दिखाई देती है। इस कारण से शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सुपरफूड खाने की जरूरत होती है। पनीर को भी विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। आइये जानते है कुछ सुपर फूड़ के बारे में।

पढ़ें :- शुगर कंट्रोल करने के लिए गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करें ये सब्जियां

1.अंडे में पाए जाने वाला पीला पदार्थ जिसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक जो मुर्गियां धूप में घूमती है उनके अंडों में अन्य अंडों के मुकाबले 3-4 गुना ज्यादा विटामिन डी पाया जाता है।

2.सैलमन फिश को विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इस मछली में काफी वसायुक्त होता है। एक रिसर्च के मुताबिक समुद्र में पाए जाने वाले सैलमन में अधिक विटामिन डी पाया जाता है।

3.मशरूम का सेवन विटामिन डी के लिए सही माना जाता है। इसका रेगुलर सेवन कर विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसकों खाने से हड्डियां मजबूत होती है।

पढ़ें :- Amazing benefits of eating poppy seeds: पाचन को बेहतर करता है, इम्यूनिटी भी होती है बूस्ट खसखस खाने के होते हैं कई गजब के फायदे
Advertisement