Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivah Panchami 2022 : विवाह को समर्पित इस तिथि को विवाह करना माना जाता अशुभ,जानें वजह

Vivah Panchami 2022 : विवाह को समर्पित इस तिथि को विवाह करना माना जाता अशुभ,जानें वजह

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivah Panchami 2022 : सनातन धर्म में विवाह पंचमी का खास धार्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की विवाह पंचमी 27 नवंबर 2022 को शाम 04 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होगी और 28 नवंबर 2022 को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के चलते विवाह पंचमी 28 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह कराना शुभ होता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

ज्योतिष शास्त्र में विवाह पंचमी को शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। विवाह पंचमी के दिन शादी करने से बचना ही बेहतर है। दरअसल, इस दिन भगवान राम का माता सीता से विवाह हुआ था। भगवान राम के साथ विवाह के बाद माता सीता को अपने जीवन में कई दुखों का सामना करना पड़ा था इसलिए माता-पिता इस दिन अपनी बेटियां ब्याहने से बचते हैं।

 

 

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए
Advertisement