Vivo Announces OriginOS 6 Rollout Schedule for India: वीवो ने हाल ही में भारत और वैश्विक स्तर पर OriginOS 6 लॉन्च किया है। लॉन्च के समय, कंपनी ने केवल वैश्विक बाज़ारों के लिए रोलआउट शेड्यूल साझा किया था। हालाँकि, अब वीवो ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाज़ार के लिए भी रोलआउट टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, वीवो X200, X200 प्रो, X200 FE, X Fold5 और वीवो V60 को नवंबर की शुरुआत में यह अपडेट मिलेगा। हालांकि, पहले ही भारत में कुछ यूज़र्स को अपने वीवो X200 प्रो और वीवो V60 पर OriginOS 6 अपडेट मिलना शुरू हो गया था। नवंबर 2025 के मध्य तक, वीवो एक्स100 प्रो, वीवो एक्स100 और वीवो एक्स फोल्ड3 प्रो को स्थिर ओरिजिनओएस 6 अपडेट प्राप्त होगा।
पढ़ें :- 6500mAh की दमदार बैटरी और 44W की चार्जिंग वाली Vivo 'T5 Lite 5G' का फ्लिपकार्ट पर टीज़र जारी
वीवो का पूरा रोलआउट शेड्यूल
नवंबर 2025 की शुरुआत
Vivo X सीरीज़ (X200 प्रो, X200, X200 FE, X Fold5) और Vivo V सीरीज़ (V60)
नवंबर 2025 के मध्य
पढ़ें :- लॉन्च से पहले Vivo X300 Ultra और Vivo X300s के मुख्य स्पेक्स ऑफिशियल आए सामने, चेक करें डिटेल्स
Vivo X सीरीज़ (X100 प्रो, X100, X Fold3 प्रो)
दिसंबर 2025 के मध्य
Vivo V सीरीज़ (V60e, V50, V50e) और Vivo सीरीज़ T (T4 प्रो, T4 अल्ट्रा)
2026 की पहली छमाही
Vivo X सीरीज़ (X90 प्रो, X90), Vivo V सीरीज़ (V40 प्रो, V40, V40e, V30 प्रो, V30, V30e), Vivo सीरीज़ T (T4 5G, T4R 5G, T4x 5G, T3 अल्ट्रा, T3 प्रो 5G, T3 5G), Vivo Y सीरीज़ (Y400 प्रो 5G, Y400 5G, Y300 5G, Y300 प्लस 5G, Y200 प्रो 5G, Y200e 5G, Y58 5G, Y39 5G, Y31 प्रो 5G)