Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo X Fold 6 :  वीवो एक्स फोल्ड 6 लॉन्च ,  जानें कैमरा और बैटरी

Vivo X Fold 6 :  वीवो एक्स फोल्ड 6 लॉन्च ,  जानें कैमरा और बैटरी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivo X Fold 6 :  Vivo ने चीन में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है। वहीं भारत में इस फोने के लांच का इंतजार है। इस फोन की खासियत है कि यह दुनिया का पहला ऐसा मुड़ने वाला फोन है जो 200 मेगापिक्सल के कैमरे और एक पावरबैंक जैसी 7,000mAh की विशाल बैटरी के साथ आता है। Vivo X Fold 6 को कंपनी ने बेहद प्रीमियम और स्लीक लुक दिया है। इस फोन में दो दमदार डिस्प्ले दिए गए हैं।

पढ़ें :- Oppo Reno 16 और Reno 16C 5G कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक, चेक करें आपके बजट में होगा या नहीं

OLED स्क्रीन
जब आप इसे खोलते हैं, तो अंदर 8.02-इंच की मुख्य सैमसंग M14 फोल्डिंग OLED स्क्रीन मिलती है, जो 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

नैनोक्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन डिस्प्ले
वहीं, बाहर की तरफ मजबूत नैनोक्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन वाला कवर डिस्प्ले दिया गया है।

हिंज
इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इसका मजबूत हिंज 6 लाख बार मोड़ने पर भी खराब नहीं होगा। पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP58/59 की रेटिंग दी गई है।

कैमरा
फोटोग्राफी के मामले में यह फोन एक प्रोफेशनल कैमरा को टक्कर देता है। इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

पढ़ें :- मात्र ₹997 में 150 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा और Unlimited Calling के साथ 'BSNL' का बड़ा धमाका

अल्ट्रा-वाइड लेंस
इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा मिलता है।

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
इसी के साथ Vivo X Fold 6 में 7,000mAh की विशाल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो किसी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है।

कीमत
कीमत की बात करें तो चीन में इसके बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत 7,999 युआन (लगभग 1,10,966 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके टॉप मॉडल (16GB RAM + 1TB स्टोरेज) की कीमत 10,999 युआन (लगभग 1,52,584 रुपये) है।

ब्लैक गोल्ड एडिशन
इसके अलावा एक खास ब्लैक गोल्ड एडिशन भी उतारा गया है।

कलर
यह फोन चार खूबसूरत कलर्स – ब्लू होल, साल्ट लेक, पोलर नाइट और ब्लैक गोल्ड में आता है। फिलहाल इसे चीन में पेश किया गया है।

पढ़ें :- ISRO ने की 'सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड' का सफल परीक्षण, साल 2040 तक चंद्रमा पर कदम रखने की बड़ी तैयारी

इंडिया लॉन्च
भारतीय ग्राहकों को इसके इंडिया लॉन्च की तारीख और कीमत के ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement