Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 200MP कैमरे वाला Vivo स्मार्टफोन भारत में लॉन्च; जानें- कितनी है कीमत

200MP कैमरे वाला Vivo स्मार्टफोन भारत में लॉन्च; जानें- कितनी है कीमत

By Abhimanyu 
Updated Date

Vivo smartphone with 200MP camera: वीवो ने भारत में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स- Vivo X200 और Vivo X200 Pro को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों मॉडल पहले चीन में लॉन्च किए गए थे। नए वीवो स्मार्टफोन्स में एडवांस फोटोग्राफी के लिए ZEISS इमेजिंग और V3+ इमेजिंग चिपसेट से लैस हैं। आइये दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo X200 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400 और एक एडवांस्ड V3+ इमेजिंग चिप पर चलता है। इसमें 6.67-इंच (16.94cm) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें HDR टेक्नोलॉजी, 92.89% स्क्रीन-टू-बॉडी-रेशियो, 2800 × 1260 (FHD+) रेजोल्यूशन और 1.07 बिलियन स्क्रीन कलर है और कैपेसिटिव मल्टी-टच और 120Hz रिफ्रेश रेट भी है। इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और SCHOTT Xensation प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 सॉफ्टवेयर दिया गया है।

डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-सेंसिटिव VCS बायोनिक मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 MP का Zeiss सुपर टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का कैमरा है। पावर के लिए 90W फ्लैश चार्जिंग और लिथियम-आयन बैटरी के साथ 5800mAh की बैटरी दी गई है। इसे दो कलर ऑप्शन- नेचुरल ग्रीन और कॉसमॉस ब्लैक में पेश किया गया है।

Vivo X200 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें यह फोन भी MediaTek Dimensity 9400 और एक एडवांस्ड V3+ इमेजिंग चिप पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 93.32% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 2800 × 1260 रेजोल्यूशन और कैपेसिटिव मल्टी-टच और 1.07 बिलियन स्क्रीन कलर के साथ 6.78-इंच डिस्प्ले दिया गया है। फोन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 सॉफ्टवेयर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी है।

Vivo X200 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 MP वाला Zeiss लार्ज बॉटम मेन कैमरा, 200 MP वाला Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा और 50 MP वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। प्रो वेरिएंट को IP69 रेटिंग मिली है।

पढ़ें :- लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं

Vivo X200 और Vivo X200 Pro की कीमत

Vivo X200 के 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 65,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट के लिए 71,000 रुपये रखी गई है। हालांकि, Vivo X200 Pro वेरिएंट को केवल 16GB + 512GB वेरिएंट में उतारा गया है और इसकी कीमत 94,999 रुपये रखी गई है। प्री-बुकिंग आज से शुरू होगी और बिक्री 19 दिसंबर से शुरू होगी।

Advertisement