Vivo X300 FE : लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने Vivo X300 FE को भारत में 6 मई को कंपनी की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के चौथे मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस फोन का एक नया RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी पेश कर दिया है। इससे Vivo X300 FE के कुल तीन वेरिएंट हो गए हैं। नए मॉडल में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है। यह 12GB RAM वाले मॉडल की जगह अब फोन का सबसे सस्ता यानी एंट्री-लेवल वेरिएंट होगा।
पढ़ें :- Oracle layoffs : दिग्ग्ज टेक ओरेकल फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी, इस माह से शुरू हो सकती है कटौती
खास बात यह है कि नया वेरिएंट ऐसे समय में आया है, जब कंपनी ने एक दिन पहले ही भारत में फोन के मौजूदा दोनों वेरिएंट की कीमत ₹10,000 बढ़ाई थी।
Vivo X300 FE की शुरुआती कीमत
नए मॉडल की एंट्री के बाद भारत में Vivo X300 FE की शुरुआती कीमत अब 84,999 रुपये हो गई है। यह कीमत इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है।
इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट
फोन खरीदने पर SBI, HDFC Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड या UPI से पेमेंट करने पर 10 परसेंट का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
नो-कॉस्ट EMI
अगर आप चाहें तो फोन को 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
पढ़ें :- Haier Washing Machine Series : हायर की नई वॉशिंग मशीन AI वॉश के साथ लॉन्च, बरसात में कपड़े सुखाने का झंझट खत्म!
एक्सचेंज बोनस
इसके अलावा, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 10 परसेंट तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
ऑनलाइन स्टोर पर सेल के लिए मौजूद
Vivo X300 FE का नया स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल Amazon, Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए मौजूद है।
Vivo X300 FE के फीचर्स
डिस्प्ले
फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है. इसमें 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
पीक ब्राइटनेस
स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
पढ़ें :- स्पेस की दुनिया में नए शिखर पर भारत, NASA ने 'मून बेस मिशन' में पार्टनर बनने के लिए ISRO को दिया न्योता
ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
Vivo X300 FE में Qualcomm का 3nm वाला Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए Adreno 829 GPU मिलता है।
ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा सबसे खास है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बड़ी बैटरी
फोन को पावर देने के लिए 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।