Vivo Y600 : दिग्गज टेक कंपनी Vivo Y600 कंपनी Vivo चीन में अपनी Y600 सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y600 को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने फोन की बैटरी को लेकर Guinness World Records का एक रिकॉर्ड भी हाइलाइट किया है। साथ ही लॉन्च डेट भी शेयर की है। आइए, आगे आपको फोन की कंफर्म और संभावित डिटेल्स देते हैं।
पढ़ें :- SBI के 3,800 से अधिक ग्राहकों का डार्क वेब पर डेटा लीक, कांग्रेस बोली-मोदी-शाह साइबर सिक्योरिटी का लाख ढिंढोरा पीट लें, साइबर अटैक ने खोली पोल
प्री-बुकिंग
Vivo Y600 चीन में 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा। जबकि इसकी प्री-बुकिंग 26 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। कंपनी की चीन की वेबसाइट पर डिवाइस को लिस्ट भी किया गया है।
कलर्स
यह फोन कलर्स के मामले में ब्लू और स्लिवर ऑप्शन में दिखाया गया है। इसके बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश देखने को मिलता है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की BlueVolt बैटरी होगी। कंपनी के प्रमोशनल पोस्टर के अनुसार, इस फोन ने सबसे लंबे लगातार लाइवस्ट्रीम टेस्ट से जुड़ा Guinness World Records रिकॉर्ड बनाया है।
प्राइमरी रियर कैमरा
लीक अनुसार, Vivo Y600 में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।
पढ़ें :- भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेताओं के साथ पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन की वायरल फोटो पर उनका तंज, में तो पीडीए को मजबूत करने जा रहा हूँ
वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Vivo Y600 फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2607A के साथ 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी दिखाई दिया था।